बभनान, बस्ती
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है, पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक सर्वाधिक है। हालांकि 7137 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है, 20 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान उन इलाकों में कुछ छूट भी दी गई है, जहां कोरोना के मामले कम हैं. पहले चरण का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो गया है. देश के जाने माने अर्थशास्त्री हैं शंकर आचार्य, वो भारत सरकार में मुख्य वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं. बीबीसी से उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जब पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी उसे पीछे तीन मक़सद थे. • पहला चेन ऑफ़ ट्रांसमिशन को ब्रेक करना • दूसरा लोगों को इस बीमारी की गंभीरता समझाना • तीसरा, तीसरे चरण के लिए तैयारी करना
कोरोना से बचने का सबसे अच्छा उपाय है की स्वयं की देखभाल करें। आप जितना ज्यादा खुद को सुरक्षित करेंगे उतना ही कम कोरोना होने की संभावना रहेगी। यह पाया गया है की जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है, वो कोरोना को आसानी से हरा सकता है। इस लिये अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। इसके अलावा भी कुछ और भी बचाव हैं, जिनका पालन सबको करना चाहिए।
हमेशा कोई भी बाहरी वस्तु छूने के बाद हाथ अवश्य धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें।
साबुन से हाथ को कम से कम 20 सेकंड तक अवश्य धोएं।
लोगों से 5 से 6 फिट की दूरी बनायें।
मास्क का उपोग करें।
जरुरी न होने पर घर से बहार न ही निकले।
बहार से लाये गए सामान को पहले अच्छे से धुल लें तब घर में रखें।
संदिग्ध स्थिति में खुद को दूसरों से अलग कर लें।
इस दौरान कहीं यात्रा करने से बचें।
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए यूपी के सभी मॉल, स्कूल, कॉलेज बंद कर दिया गया है. यूपी सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी गैरजरूरी दफ्तर और सेवाएं भी बंद की गई है. सरकार द्वारा जारी आदेश पत्र में यह साफ कहा गया है कि किसी तरह के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन न किया जाय. देश में स्कूल, कॉलेज सब बंद है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि कब स्थिति कब सामान्य होगी, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि स्थिति कितनी जटिल है. बचाव ही एक हथियार है जो आपको और आपके परिवार को बचा सकता है. “सतर्क रहे जागरूक बने” । आत्म अनुशासन ही आपको आने वाले समस्या से बचा सकता है क्योंकि जैसे ही लॉकडाउन समाप्त होगा लोग सड़कों पर आना शुरु कर देंगे इस स्थिति में आपको बचाना है, सामाजिक दूरी और मेल जोल कम रखना है ।