राष्ट्र कौशल टाइम्स
बस्ती
संवाददाता
डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के दिशा निर्देश बृजेश सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न चौराहों/तिराहे पर मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर एवं नाम पट्टिका लगाकर चलने वाले वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में काली फिल्म, प्रेसर हॉर्न मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, गलत पार्किंग, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट धारण न करना आदि यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए कुल 160 वाहनों से 150000 का चालान किया गया एवं 5वाहनों से काली फिल्म उतारा गया तथा 4चालान ड्रिंक एण्ड ड्राइव में चालान किया गया तथा दक्षिण दरवाजा से रोडवेज तक रोड से अतिक्रमण हटाया गया तथा यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया ।
