बस्ती
आज दिनांक 06.04.2020 को बस्ती पुलिस के ट्वीटर एकाउण्ट @bastipolice पर ट्वीट प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति का नाम बाबूराम पुत्र राम महेश ,निवासी- टेमा रहमत , जिला - संतकबीरनगर, जो दिव्यांग हैं उनके परिवार के पास खाने की पर्याप्त सामग्री न होंने के कारण उनको इस लॉकडाउन में भीख मांगना पड रहा है । उक्त ट्वीट के सम्बन्ध में ट्वीटकर्त्ता से सम्पर्क कर बाबूराम के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त की गई वह कहाँ पर है कि सूचना सोशल मीडिया सेल द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक मुण्डेरवा जनपद बस्ती को दिया गया । उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बाबूराम को राहत सामग्री व फल देकर उसके घर पहुँचाया गया । बाबूराम व उनके परिजनो द्वारा जनपद बस्ती पुलिस द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य के लिए एवं आम जनमानस द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई ।