https://youtu.be/Z8xNAdGq7f4?si=quWwP0V-DG8A0Z8I
राष्ट्र कौशल टाइम्स
संतकबीरनगर
संवाददाता
पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया गया।
इसी क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र एवं थाना प्रभारी महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस टीम द्वारा शिवम पुत्र रामदरश, निवासी महुली खास, थाना महुली, जनपद संत कबीर नगर के विरुद्ध पारित जिला बदर आदेश का अनुपालन कराते हुए उसे जनपद संत कबीर नगर की सीमाओं से बाहर किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा जिला बदर अभियुक्त को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिला बदर अवधि अगले 06 माह के दौरान वह बिना सक्षम न्यायालय अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के जनपद संत कबीर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महुली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराध को बढ़ावा देने वाले तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है।
*महुली पुलिस का संदेश:-*
"कानून का सम्मान करने वालों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसहयोग और पुलिस की सक्रियता से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।"