बस्ती:- आदर्श नगर पंचायत बभनान में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक बस्ती एवंअ.भा.उ. व्यापार मंडल प्रभारी बस्ती मंडल राधेश्याम कमलापुरी के आग्रह परती चरण में पटवा चैरीटेबल ट्रस्ट बस्ती के संयोजक श्री दयाशंकर पटवा एवं उमाशंकर पटवा के निर्देश पर प्रतिनिधि संजय त्रिपाठी जी ने राहत सामग्री लेकर बभनान पहुँचे और कमलापुरी के नेतृत्व में जरुरतमंद लोगों को मोदी राशन किट वितरण किया गया।
जिसमें वार्ड नं 2 आसरा आवास में रहने वाले गरीबों एवं वार्ड नं 4 के हरजन बस्ती व वार्ड नं 8 के 50 गरीब असहाय लोगों को राशन किट व मास्क दिया गया
मौके पर स्थानीय प्रशासन चौकी प्रभारी बभनान अरविंद यादव एवं पुलिस कर्मी ने लाॅक डाउन का पालन कराते रहे हैं।उपस्थित सहयोगी आशीष शर्मा उर्फ कल्लू बाबा, सत्यनारायण पटवा, राजेश कमलापुरी, विजय कसौधन, सिकन्दर अली आदि लोग।