बस्ती : सांसद हरीश द्विवेदी के पहल पर सरकार द्वारा मास्क पहनने की अनिवार्यता की सूचना के बाद जरूरी काम से घरों के बाहर निकलने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया।
भाजपा नेता नितेश शर्मा के द्वारा जारी विज्ञप्ति में पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसी स्थिति में कुछ लोग बेहद जरूरी कार्यों से घरों के बाहर निकलते हैं। परंतु उनके पास मास्क ना होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। शुक्रवार को ऐसे जरूरतमंदों एवं कोरोना से बचाने में जुटे पुलिस विभाग के योद्धाओं को सांसद के निर्देश पर मास्क, सेनेटाइजर एवं खाद्यान वितरित किया गया। साथ ही यह भी अपील किया गया कि लोग घरों से बिल्कुल ना निकलें, घर पर भी मास्क पहनें। वितरण में पवन कसौधन के साथ राजेश सिंह, संतोष उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अशोक मोदनवाल, अजय कुमार, विनय यादव ने सहयोग किया। इसी क्रम में प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तवा, रिंकू दूबे, संध्या श्रीवास्तवा, राकेश श्रीवास्तव एवं आवास विकास के सभासद परमेश्वर शुक्ल पप्पू अपने सहयोगी सत्येंद्र विश्वकर्मा के साथ अपने वार्ड में जरूरतमंदों को मास्क व राशन सामग्री वितरित किया।