बस्ती
सल्टौवा थाना-सोनहा से कालर संतोष कुमार द्वारा सूचना दी गई कि दवा मँगवाना चाह रहे हैं । उक्त सूचना पर पीआरवी-24 वाहन संख्या यू0पी0 32 डी0जी0 0849 तत्काल 10 मिनट में मौके पर पहुँची तो ज्ञात हुआ कि कालर के पिता भीम प्रसाद का कुछ दिन पहले आँख का आपरेशन हुआ था व उनकी ब्लड प्रेशर/शुगर की व अन्य आवश्यक दवाएँ खत्म हो गईं थीं, कालर द्वारा बताया गया कि दवा बस्ती शहर में अजय मेडिकल स्टोर पर मिलेगी । पीआरवी कर्मियों द्वारा बस्ती शहर की महिला पीआरवी 0828 के कर्मियों को व्हाट्सएप से दवा की पर्ची भेजी गई, 0828 के कर्मियों द्वारा दवाएँ खरीद कर हर्दिया चौराहा तक पहुँचाया गया, जहाँ से पीआरवी 0849 द्वारा कालर से प्राप्त पैसा देकर दवा लिया गया व कालर के घर सल्टौवा ले जाकर सुपुर्द किया गया । यू0पी0-112 की त्वरित कार्यवाही की कालर व जनता द्वारा भूरि-भूरी प्रशंसा की गयी ।
पीआरवी पर नियुक्त कर्मियों का विवरण –
यू0पी0 32 डीजी 0849 थाना-सोनहा
क्र0सं0 पदनाम नाम
1. मु0आरक्षी रामदरश
2. आरक्षी संदीप कुमार
3. आरक्षी हो0गा0 विजयराज पाठक
यू0पी0 32 डीजी 0828 थाना- कोतवाली
1 मु0आरक्षी देवप्रयाग सिंह
2. महिला आरक्षी पुष्पलता त्रिपाठी
3. महिला आरक्षी राजलक्ष्मी
4. आरक्षी चालक रघुनन्दन उपाध्याय