बस्ती
बस्ती सभागार में वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें *"प्रकृति संरक्षित तो मानवीय जीवन सुरक्षित"* ऐसे ही संदेशो के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से बाद कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री आशुतोष कुमार ,जिलाधिकारी बस्ती श्री आशुतोष निरंजन , पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना ,अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री पंकज, क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री गिरीश कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह व वामा सारथी संस्था द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को सार्थक करते हुए वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधे, जल को बचाने का संकल्प दिलाया गया । मौके पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव ,प्रतिसार निरीक्षक श्री राजाराम यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे