बस्ती
जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन बस्ती सभागार में दिनांक 24.07.2020 को आगामी त्योहार बकरीद के दृष्टिगत दोनो सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं के साथ गोष्ठी की गई । जिसमें भारत सरकार के आदेशो-निर्देशो से अवगत कराया गया तथा मॉस्क ,सेनेटाइज का नियमित प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं कोविड-19 के संक्रमण से बचने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । उक्त गोष्ठी में SDM सदर,क्षेत्राधिकारी सदर /लाइन श्री गिरीश कुमार सिंह मौजूद रहे ।