,बस्ती
कोविड-19 के कार्यो को प्राथमिकता देने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी, एसडीएम सदर, सीओ सिटी तथा तहसील सदर के सभी एमओआईसी को निर्देशित किया है। इन अधिकारियों को लिखे पत्र में उन्होने चेताया है कि इस कार्य में शिथिलता क्षम्य नही होगी।
उन्होने कहा है कि उ0प्र0 शासन के कोविड-19 ट्रैकिंग पोर्टल पर रिपोर्ट एवं ब्लाकवार गूगल मास्टर शीट पर अद्यतन फीडिंग की स्थिति ठीक नही है। इसके लिए अधिकारी अपने अधीनस्थ सहयोगी अधिकारी-कर्मचारी की समीक्षा कर वांछित प्रगति सुनिश्चित कराये।
समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया है कि बस्ती सदर क्षेत्र में आने वाले ब्लाक विशेष रूप से मरवटिया, बनकटी एवं अरबन क्षेत्र में कोविड मरीजो का फैसेलिटी/हेामआईसोलेशन आवंटन एवं संदर्भन, कोविड मरीजो को कान्टेक्ट ट्रेसिंग एवं इन्फेक्शन के श्रोत का निर्धारण का कार्य ठीक नही है। इसके अलावा कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कराने एवं उसमें प्राथमिकता पर डोर टू डोर सर्विलान्स एक्टीविटी कराकर संदिग्ध केस का चिन्हाॅकन, उनकी सैम्पलिंग एवं टेस्टिंग तथा हाईरिस्क कान्टेक्ट को चिन्हित कर संस्थागत कोरेन्टीन कराना या जिला अस्पताल बस्ती के आईसोलेशन वार्ड में भेजने का कार्य आशानुरूप पोर्टल/गूगल शीट पर नही दिख रहा है। जिलाधिकारी ने पोर्टल/गूगल शीट की नियमित समीक्षा कर सुधार करने का निर्देश दिया है।
-------------