बस्ती
जिलाधिकारी जनपद बस्ती के निर्देशन में, एवं एस0डी0एम हरैया के नेतृत्व में, आज दिनांक 19/07/2020 को थाना छावनी के अंतर्गत माझा क्षेत्र में ,ग्राम सहजौरा, संदलपुर ,छतौना एवं कल्याणपुर में पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त दबिश दी गई ।दबिश के दौरान 280 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त किया गया ।एवं लगभग 5000 कुंतल महुआ लहन नष्ट किया गया ।साथ ही भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने संबंधी उपकरणों एवं भट्ठियों को नष्ट किया गया। संयुक्त टीम में, एस0डी0एम0 हरैया श्री प्रेम प्रकाश मीणा, जिला आबकारी अधिकारी बस्ती श्री नवीन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हरैया श्री एस पी सिंह तहसीलदार हरैया श्री चंद्रभूषण प्रभात, नायब तहसीलदार श्री निखिलेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर बस्ती गिरिजेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 हरैया संजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -3 मनोज तिवारी आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन बस्ती मंडल सहित पुलिस एवं आबकारी के समस्त हमराही शामिल रहे।