बस्ती
सेंट्रल एकेडमी से अभिनव पांडेय 95.7,दीसीएमएस से प्रभाकर चौधरी 95.4,जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री अश्वनी यादव 95, सीडीए एकेडमी मथौली सुनील यादव 92.2 प्रतिशत लाकर बने टापर
बस्ती : सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित होते ही मेधावियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। घर से लेकर स्कूल तक उत्सव जैसा माहौल रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साह देखते बन रहा था। यह विद्यार्थी अभिभावक, शिक्षकों और दोस्तों के साथ खुशियों में डूबे रहे।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की छात्रा सौम्या पटेल सर्वाधिक 97.8 फीसद अंक पाकर जिला टापर बनी। बालक वर्ग से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के बायो ग्रुप के हर्ष सिंह 97.2 फीसद अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। यहां 43 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के अध्यक्ष डा. नागरदास मिश्र, प्रबंधक अभय पाल, प्रधानाचार्य अरविद सिंह ने प्रसन्नता जताई है। जिले में तीसरा स्थान केंद्रीय विद्यालय के मैथ ग्रुप के छात्र अभिनव श्रीवास्तव ने हासिल किया। इनको 97 फीसद अंक मिले हैं। इसी स्कूल की आहूति श्रीवास्तव ने 95.6 और अरीबा उस्मान ने 90.8 फीसद अंक हासिल किए। कपिल गंगा पब्लिक स्कूल के छात्र तुषार गुप्त ने 91.4 फीसद अंक प्राप्त किए। स्कूल के अन्य छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रबंधक अशोक शुक्ल और प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने मेधावियों के साथ खुशियां मनाई।
सीडीए एकेडमी मथौली के निदेशक इं. अरविंद पाल ने बताया कि सुनील यादव ने विद्यालय में सर्वाधिक 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसके अलावा दिवाकर चौरसिया ने 91.8 प्रतिशत, अमित रंजन राय ने 91.6 प्रतिशत, दिव्यांश अग्रहरि ने 91.4 तथा ऋतिका यादव ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। परीक्षा में शामिल 46 में से 44 छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण हुईं जबकि 25 बच्चे 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
सीएमएस के प्रबंधक अनूप खरे ने बताया के प्रभाकर चौधरी 95.4 प्रतिशत, रिया पांडेय 95.2 प्रतिशत, आलोक चौधरी 90.4 प्रतिशत, राज शुक्ल 90.1 प्रतिशत, शिवम नायक 89.3 प्रतिशत, राखी पांडेय 88.7 प्रतिशत, अभय सिंह, 86.5 प्रतिशत, योगेश पांडेय 85.4 प्रतिशत, कल्याणी कसौधन 85.2 प्रतिशत, हर्ष स्वरूप 85.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के मेधावियों ने भी परचम लहराया है। छात्र अश्वनी यादव को 95 फीसद, मो. अंश 94.2, आयुष श्रीवास्तव 92.4, सौरभ चौधरी और वैष्णवी जायसवाल को 90.6 फीसद अंक मिला। प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर के अमन शुक्ल को 94.6, श्लोक पांडेय 93.3, रूचि शुक्ला 93 और मानस मिश्रा को 92 फीसद अंक मिला। प्रबंध निदेशक इं. शैलेश चौधरी ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
सरला इंटरनेशनल एकेडमी में साक्षी श्रीवास्तव 94.1, सरिता 92.6, अंशिका मिश्रा 92.5, प्रज्ञा शुक्ला 91.2, मयंक पटेल 91.6, गौरव चौधरी 90.4, सान्या श्रीवास्तव 90.6, समीक्षा मौर्या 90.8 और सूर्या को 90 फीसद अंक मिला। सेंट्रल एकेडमी में अभिनव पांडेय 95.7, आतिफ समीम खान 91.4, प्रियंका नंदा 91, आयुष कुमार पांडेय 90.4, आकांक्षा उपाध्याय और सौरभ सिंह ने 90 फीसद अंक हासिल किया। प्रबंध जेपी तिवारी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीराम पब्लिक स्कूल में जोबिया कैशोर 96, अंबर मिश्र 95.4, संस्कृति श्रीवास्तव 95.2, आनंद वर्मा 94.6, मैत्री वर्मा 94.2, पार्थ यादव 94.2, बृजेश वर्मा और सचिन यादव 94, स्नेहा श्रीवास्तव 93.2, प्रतिभा मिश्रा 93, वैष्णवी 92.8, शिवांशु तिवारी 92.4, कृतिका लखमानी 92.2 और दीक्षा को 92 फीसद अंक मिला। प्रबंधक राजेश चौधरी ने प्रसन्नता जताई है। दी सिटी मांटेसरी स्कूल में प्रभाकर चौधरी 95.4,रिया पांडेय 95.2, आलोक चौधरी 90.4, राज शुक्ला को 90.1 फीसद अंक मिला। प्रबंधक अनूप खरे,प्रधानाचार्या नूपुर त्रिपाठी, कोआर्डिनेटर आशुतोष पांडेय ने प्रसन्नता जताई है। महर्षि विद्या मंदिर में सौम्या सोनी 93.8 और साबा को 93.4 फीसद अंक मिला। प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की है। अपराइज ट्यूटोरियल्स कोचिग के छात्र आहुति श्रीवास्तव 95.6, शिवम अग्रहरि 92, हर्ष श्रीवास्तव 91, प्रिस चौधरी और संदीप श्रीवास्तव को 90 फीसद अंक मिला। निदेशक इं. अरुण कुमार एवं इं.ऋषभ राज ने प्रसन्नता जताई है।