पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना द्वारा दिनांक 11.11.2020 को थाना रुधौली का औचक निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर 8, अपराध रजिस्टर , बीट सूचना रजिस्टर ,फ्लाई शीट रजिस्टर ,कम्प्यूटर कक्ष, बन्दी गृह, मालखाना, मेस व महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया तथा मुकदमे से सम्बंधित वाहनो एवं थाने पर आने वाले आगन्तुको के समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक रुधौली को निर्देशित किया गया व पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।