बस्ती
बस्ती जनपद के बनकटी ब्लाक कुदरहा,ब्लाक एवं बहादुरपुर ब्लाक के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत पंचायत भवन एवं सामुदायिक शौचालय के निर्माण प्रगति एवं अन्य विभागीय योजनाओं के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों का भ्रमण स्थलीय निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया ।कुदरहा ब्लाक के चकिया ग्राम पंचायत ,बनकटी ब्लाक के किठउरी ग्राम पंचायत बहादुरपुर ब्लॉक के बिरउपुर ग्राम पंचायत का जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह के अऔचक निरीक्षण में सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन में जगह-जगह खामियांएवं अनियमितता मिली। निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के निर्माण में प्रयुक्त ईट की गुणवत्ता खराब पाई गई। ग्राम पंचायत बिरउपुर के सामुदायिक शौचालय के पूर्ण न होने से उसका जियो टैग नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना गरीब कल्याण रोजगार अभियान प्रभावित होने से जनपद की प्रगति प्रदेश स्तर पर खराब है। इसके लिए सचिव /प्रधान रूप में उत्तरदायित्व है उक्त जानकारी विनय कुमार सिंह जिला पंचायत राज्य अधिकारी ने निजी भेंटवार्ता में दी ।
सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन के निर्माण में वित्तीय अनियमितता करने वाले सचिव /प्रधान को अब खैर नहीं ।
शासन की अधिक महत्वकांक्षी योजना गरीब कल्याण योजना रोजगार अभियान को सफल करते हुए जनपद के प्रगति को प्रदेश में सम्मानजनक स्थान दिलवाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रघान एवं सचिव के अपील करते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों पंचायत भवन के निर्माणकार्य को शीघ्र गुणवत्ता पूर्वक निर्माणकार्य सुनिश्चित करें जिससे शासन की मंशा सफल हो सकें।
ग्राम पंचायत चकिया में वित्तीय वर्ष 2018 -19 में मु 8,28,54 8.00रुपया, वित्तीय वर्ष 2019 से 20 में 6,70,8 24.00 एवं वित्तीय वर्ष 2020 से 21में मु 3,42 ,936.00रूपया कुल मु 18 ,42 ,308 .00 18 लाख 42 हजार तीन सौ आठ ऑनलाइन विवरण के अनुसार व्यय होना प्रदर्शित हैं इस प्रकार उपरोक्त वर्षों में ग्राम पंचायत द्वारा की गई धनराशि के सापेक्ष उक्त कार्यालय अधूरा निमित्त पाया जाना पंचायत भवन मरम्मत हेतु उपलब्ध कराई गई धनराशि से प्रथम दृष्टया प्लास्टर कार्यही होना, व्यक्तिगत सोकते गढ्ठे का निर्माण कराया जाना तथा अधिकांश धनराशि कैश आहरित करने से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने से ग्राम पंचायत द्वारा उक्त आवंटित धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत कार्य ना कराके शासकीय धनराशि का वित्तीय अनियमितता उपयोग किया प्रतीत हो रहा है जिसके लिए ग्राम पंचायत सचिव पूर्ण रूप से दोषी हैं फल स्वरुप सचिव ग्राम पंचायत तथा ग्राम प्रधान के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम 1974 के अंतर्गत दी गई नियमावली के तहत जिला अधिकारी की ओर से कार्यवाही की जा रही हैं।
उक्ति जानकारी जिला पंचायत राज अघिकारी विनय कुमार सिंह ने निजी भेंटवार्ता में दी।