राष्ट्र कौशल टाइम्स
संत कबीर नगर
मेहदावल तहसील के अंतर्गत श्री लोकमान्य गंगाधर तिलक कन्या इंटर कॉलेज झुडिया में वन विभाग और जिला गंगा समिति फ्यूल रिस्पांस समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया *पौधा लगाओ पर्यावरण* *बचाओ*के आवाहन से इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संदीप कुमार चतुर्वेदी जी के कर कमरों द्वारा किया गया। गंगा हमारी जीवन दायिनी है। के विषय पर गंगा समिति के जिला अध्यक्ष परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखना है तो पर्यावरण के संतुलन को बनाना होगा जिसमें मानव का जीवन निहित है और स्वच्छता के लिए कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों से शपथ भी कराया गया और सभी लोगों ने स्वेच्छा से शपथ ग्रहण किया। से टू नो प्लास्टिक विषय पर प्लास्टिक कितना हानिकारक है विस्तार से चर्चा करते हुए क्विक रिस्पांस सोसाइटी गोरखपुर के अध्यक्ष गौतम राज ने छात्राओं को जानकारी दिया इस अवसर पर भाषण कला और निबंध प्रतियोगिता का संस्था और वन विभाग की तरफ से आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा सुनैना को प्रथम स्थान, साधना गुप्ता द्वितीय स्थान, दीपिका राजपूत तृतीय स्थान ।
कला प्रतियोगिता:-कक्षा 10 की छात्रा सविता गुप्ता प्रथम स्थान, अचल राजपूत द्वितीय स्थान, अखिलेश यादव तृतीय स्थान
निबंध प्रतियोगिता:-सीमा प्रथम, अंजलि निषाद द्वितीय, विकास कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया
कार्यक्रम का संचालन-वन विभाग की तरफ से उपक्षेत्रीय वन अधिकारी मनीष कुमार ने वन के महत्व को और वन जीव का हमारे जीवन पर कितना गहरा प्रभाव है इसका विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
