एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत विभागीय पोर्टल/वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे*
July 21, 2026
राष्ट्र कौशल टाइम्स
ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर 20 जुलाई /संत कबीर नगर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया है कि एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत जनपद संत कबीर नगर के लिए चयनित उत्पाद- खोया आधारित मिठाई, समोसा, पेड़ा उद्योग, सेवा तथा व्यवसाय से जुड़े उद्यमी/व्यवसायी इस वित्त पोषण योजना के अंतर्गत अपने कार्य को प्रारम्भ करने हेतु अथवा विस्तारीकरण हेतु वित्त पोषण का लाभ ले सकतें है। योजनान्तर्गत वित्त पोषण हेतु आवेदन पत्र विभागीय पोर्टल/वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जायेगे।
उन्होंने बताया कि योजना की पात्रता एवं लाभ निम्नवत् जैसे आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, शैक्षिक योग्यता की बाध्यता नहीं है, योजनान्तर्गत उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में वित्त पोषण में सहायता की सुविधा जनपद हेतु चिन्हित ओ0डी0ओ0सी0 उत्पाद खोया आधारित मिठाई, समोसा, पेड़ा की इकाइयों को ही प्राप्त होगी, आवेदक द्वारा भारत सरकार या उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित किसी अन्य स्वरोजगार योजना का पूर्व में लाभ प्राप्त न किया गया हो, आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तर्गत केवल एक बार ही लाभान्वित किया जाएगा, आवेदक को पात्रता की शर्तों को पूर्ण किए जाने के सम्बन्ध में शपथ- पत्र, विशेष श्रेणी यथा- अनु0 जाति, अनु0 जानजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, टांसजेंडर, महिला एवं दिव्यांगजन की स्थिति में सक्षम प्रधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र है।
उन्होंने बताया कि वित्त पोषण/लाभ हेतु योजनान्तर्गत परियोजना लागत का 10 से 25 प्रतिशत अनुदान नियमानुसार दिया जायेगा, सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा।, विशेष श्रेणी (अनु0जाति, अनु0जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक,ट्रांसजेडर, महिला एवं दिव्यांगजन के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 05 प्रतिशत स्वयं के अंशदान के रूप में जमा करना होगा, उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त मार्जिन मनी, अनुदान के रूप में बैंक ऋण में समायोजित की जाएगी।