देश संगठित हो उठा अब मोदी की जयघोष पर
सिंहनाद कर गरज उठा अब रण भी रणभेरी के छोर पर
दो गज की दूरी को समझो इसको बहुत जरूरी समझो मीडिया कर्मी उमड़ पडे
पुलिस प्रशासन घूमड पड़े हैं डॉक्टर नर्स चौकड़ी भरते
मानव मे है जागृत भरते रहे
सदा रहे हम स्वस्थ वही जीवन रेखा है
मिले सभी को लक्ष्य पुराण की अभिलेखा है
प्रजातंत्र का मान बढ़ा जब दिया जला परकोट पर
देश संगठित हो उठा अब मोदी की जयघोष
मन कुंष्ठित तब हुआ मौत की संख्या देखा
मोदी जी ने तभी खींच दी लक्ष्मण रेखा पर न कोई जाएगा
राक्षस अब भरमायेगा
मामा मारीच नहीं आएगा
करोना भी अब शरमायेगा
पुष्पक का इंजन है फेल
लाकडाउन ने कसी नकेल
घंटी , शंख और शहनाई पहले हमने बजाई है
दुनिया माने या ना समझे हमने ज्योति जलाई है
हमने बिगुल बजाया है अब डंके की चोट पर
देश संगठित हो उठा अब मोदी की जयघोष पर
सिंहनाद कर गरज उठा अब रणभेरी के छोर पर
देश संगठित हो उठा अब मोदी की जयघोष पर
April 27, 2020
अनिल कुमार शुक्ल
मुहल्ला -शिव नगर तुरकहिया
पोस्ट - नगर जिला-बस्ती उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
Tags