बस्ती
"घर से बहुत दूर है मंदिर,
चलो रोते हुए बच्चों को हसाया जाए..."
आपका अपना हृदय तब प्रसन्न होगा जब आप के कार्यों द्वारा किसी जरूरतमंद के चेहरे पे मुस्कान आती है। ये सत्य है कि हम समाज के प्रत्येक व्यक्ति की मदद नहीं कर सकते, लेकिन हम जितनों की मदद कर सकते हैं अवश्य करें।
कोई भूखा न रहे, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की इसी पहल को निरंतर साकार करते हुए आदरणीय सांसद श्री हरीश द्विवेदी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेश शुक्ला जी के नेतृत्व में आलोक पाण्डेय (जिला कार्यसमिति, भाजपा बस्ती), भाजपा नेता सगुन शुक्ल, समाजसेवी अनित शुक्ल, कार्तिकेय सिंह राणा, अनुराग पाण्डेय, अधिवक्ता सुमित शुक्ल, दीपक सिंह, मुकुल सिंह एवं अन्य सहयोगियों की सहायता से इस दीनसेवा संकल्प को पूर्ण करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बस्ती जनपद के महसों व महादेवा क्षेत्र में ज़रूरतमंदों व बच्चों के बीच लंच पैकेट, फल एवं बिस्कुट वितरण किया गया।
भाजपा नेता सगुन शुक्ल ने तदुपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की इस कोरोना महामारी के संकट में किये जा रहे प्रयासों व उनके सकारात्मक परिणामों से अवगत कराते हुए, जिला प्रशासन व पुलिस की सहायता करने का अनुरोध किया।
आप सभी भी प्रोत्साहित एवं ऊर्जान्वित होकर इस अभूतपूर्व अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।
हारेगा कोरोना , जीतेगा भारत !!