बस्ती
गोल्डन बर्ड सोसाइटी द्वारा जरूरतमन्दों तक राहत सामग्री पंहुचाने का अभियान लगातार जारी है।
सोसाइटी की ओर से ब्लॉक रोड व रौता पर गांव के 14 जरूरतमंद परिवारों को राहत किट प्रदान किया गया। किट में 5 किलो आटा,2 किलो चावल, 2 किलो आलू ,1 किलो प्याज सहित मसाला,तेल, सर्फ आदि सम्मिलित है।इस दौरान समाजिक दूरी का पूर्ण रूप से पालन किया गया और लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया गया।
सोसाइटी के संस्थापक दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि लोगो की सूचना पर जरूरत मंदो तक पंहुच कर सोसाइटी द्वारा उनका सहयोग किया जा रहा है।हमारा पूरा प्रयास है कि हमारे आस पास का कोई भी व्यक्ति भूखा रहने को विवश न हो।
बृजेन्द्र मणि ने कहा कि इस संकट की घड़ी में किसी का सहयोग करना सबसे बड़ा धर्म का काम है।जब तक सम्भव होगा यह अभियान जारी रहेगा।
आज के राहत सामग्री को उपलब्ध कराने में अवनीश श्रीवास्तव, राजेश्वर शर्मा और सूरज गुप्ता का योगदान रहा।
वितरण के दौरान ई0 आलोक गौतम,ए के अनुभव, अमर सिंह 'मुन्ना',विनोद गौतम,अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
-