बस्ती
जी. आर. एस. इण्टर कॉलेज बस्ती मूल्यांकन केंद्र पर दिनांक 20/05/2020 से हाई स्कूल विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारम्भ होगा ।
समस्त उप प्रधान परीक्षकों एवम सहायक परीक्षकों से अनुरोध है कि कोविड-19 से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपाय जैसे सेनेटाइजर, फेश मास्क ग्लव्स, एवम स्वयं के जलपान हेतु आवश्यक वस्तुएं अपने साथ लेकर मूल्यांकन केंद्र पर प्रातः 09:30 उपस्थित होकर मूल्यांकन प्रारम्भ करें ।
साथ ही ऐसे अर्ह अध्यापक जिन्हें बोर्ड से परीक्षक नही बनाया गया है वे भी मूल्यांकन कार्य मे सहयोग हेतु आमंत्रित हैं ।
उक्त जानकारी प्रथानाचार्य ओ पी श्रीवास्तव ने दिया।