बस्ती
कोविड-19 से बचाव हेतु समाजसेवी सुदामा के सहयोग में जुडा डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम कालेज आफ फार्मेसी*
लगातार कोविड-19से बचाव हेतु समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय (सुदामाजी)के समाजहित में जारी सेवा कार्य को देखते हुए क्षेत्र के अनेक सामाजिक व प्रबुद्धजन अपना सहयोग निरन्तर दे रहे हैं अपने सहयोगियों के माध्यम से जहां श्री पाण्डेय ने 200परिवारों के भोजनार्थ दो बार राहत किट क्रमशः उपजिलाधिकारी हर्रैया व नायब तहसीलदार हर्रैया को उपलब्ध कराया वहीं सहयोगियों के माध्यम से करीब 500परिवारों को अलग से राहत किट दे चुके हैं इसी क्रम में उन्होंने अपने विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं के माध्यम से एक माह निःशुल्क आनलाइन शिक्षा देने का काम किया जिसका लाभ जनपद के 500से अधिक छात्र छात्राओं ने उठाया इसी क्रम में अब श्री पाण्डेय द्वारा जरूरतमंदों को कोरोना से सुरक्षा हेतु मास्क व सेनेटाइजर का वितरण होना है उनके इस नेक कार्य में हर्रैया स्थिति डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम कालेज आफ फार्मेसी आगे आया है आज कालेज के प्रधानाचार्य अंगद बर्मा व संस्थापक पति मो.शहजाद ने भारी मात्रा में अपनी प्रयोगशाला में निर्मित सेनेटाइजर व मास्क समाजसेवी को उपलब्ध कराया श्री पाण्डेय ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब कोरोना से डरने का नहीं सुरक्षा संसाधनों के साथ लडने की जरूरत है और निश्चित तौर पर जिस तरह सहयोगियों की संख्या बढती जा रही है हम कोरोना को पराजित करने में सफल होंगें