बस्ती
@@ मूल्यांकन संबंधित सूचना @@ परिषद द्वारा आवंटित उपप्रधान परीक्षक एवम सहायक परीक्षक राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती के मूल्यांकन केन्द्र पर 19 मई 2020 को प्रात: 9:30 बजे तक अवश्य पहुच जाये ।विषयानुसार उस दिन इण्टरमीडियट गृह विज्ञान ,अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक एवम भौतिक विज्ञान विषय की उत्तरपुस्तिकाएं मूल्यांकित होंगी । उक्त विषय के समस्त उपप्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षक कोरोना महामारी को दृष्टिगत ध्यान रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार व्यक्तिगत स्वच्छता / सतर्कता को ध्यान रखते हुए मुँह पर मास्क, हाथ में ग्लोव्ज और सेनिटाइजर एवम बोर्ड द्वारा निर्गत परीक्षक नियुक्तिपत्र अनिवार्य रूप से लेकर ही मूल्यांकन केन्द्र पर उपस्थित हों। मूल्यांकन केन्द्र पर जलपान ( कैंटीन) की कोई व्यवस्था नही है,अतः सभी परीक्षक जलपान घर से लेकर आएं । समस्त उपप्रधान परीक्षक एवम सहायक परीक्षक अनिवार्य रूप से अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड कर लें।
उक्त जानकारी
नीलम सिंह
उपनियंत्रक /प्रधानाचार्या
राजकीय कन्या इंटर कालेज, बस्ती ने दिया