बस्ती
*कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। केवल एक खास बात है कि शाम 7 बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा और सरकार आपसी सहमति से ग्रीन जोन में परिवहन सेवा चलाने की मंजूरी दे सकते हैं। रेस्टोरेंट को होम डिलेवरी करने की छूट दी गई है। शादी में 50 लोगों के व अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की छूट है। बाकि होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, रेल, मेट्रो, विमान सेवा बंद रहेगा। साथ ही किसी धार्मिक कार्यक्रम व सीाी तरह के खेल बंद रहेंगे। सभी को मास्क लगान अनिवार्य है। लॉकडाउन अभी 14 दिनों के लिए और बढ़ाया गया है। आज यानी रविवार को लॉकडाउन 53 दिन पूरे हो चुके हैं और इन दिनों और बीते 20 दिनों के बीच कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
इस महामारी से देश में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि राहत देने वाली खबर यह है कि अब तक 34 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं इस समय सक्रिय मामले 53 हजार से ज्यादा हैं। ज्ञात हो कि पीएम मोदी ने सबसे पहले जनता कर्फ्यू की घोषणा की थी उसके बाद 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन की घोषणा गई जिसके बाद अप्रैल और मई दोनों महीनों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया। खैर बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है।