सिद्धार्थनगर
==============
थाना त्रिलोकपुर में लगाए गए अत्याधुनिक सैनिटाइजर मशीन को *पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर श्री विजय ढुल द्वारा जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर श्री दीपक मीणा सर* की गरिमामय उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर की प्रेरणा से प्रदेश के पहले थाने में *क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज श्री महेंद्र सिंह देव* के निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्रा* द्वारा लगाए गए सैनिटाइज करने वाली आधुनिक मशीन जिसको बिना हाथ से छुए हुए सैनिटाइज किया जाता है , का शुभारंभ किया गया । इस मशीन से थाने पर प्रार्थना पत्र व शिकायत देने हेतु आने वाले फरियादी एवं पुलिसकर्मी कोरोना रूपी जंग से लड़ने के लिए जो प्रथम प्राथमिकता है *" बार - बार हाथ धुलना"* का उद्देश्य पूरा होगा तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने की स्वच्छता पर पूरी पुलिस टीम को शाबाशी दी गई ।