बलजीत सिंह बेनाम
103/19 पुरानी कचहरी कॉलोनी, हाँसी
ज़िला हिसार(हरियाणा)
मोबाईल नंबर:9996266210
ग़ज़ल
मुफ़लिसी के दौर से घबरा के उसने
शायरी का एक दिन दीवान बेचा
आह आँसू की किसी को क़द्र कब थी
दिल की बस्ती का तभी सामान बेचा
जानलेवा और भी होने लगी थीं
मुश्किलों को करके जब आसान बेचा
तुझसे बुज़दिल और कोई भी नहीं है
ज़िंदगानी का अगर वरदान बेचा