बस्ती
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और जिलाधिकारी बस्ती के अनुरोध के क्रम में जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिष्ठान को 31 जुलाई तक बंद किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आदेश में कहा है 01 अगस्त व 02 अगस्त को शनिवार व रविवार का अवकाश माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत पहले से है और 03 अगस्त को रक्षाबंधन का स्थानीय अवकाश है।
जनपद न्यायाधीश ने आदेश में कहा है कि बेल व रिमांड का कार्य अवकाश की अवधि की तरह किया जाएगा। जबकि 27,28, 29 ,30,31 जुलाई के तारीखों पर लगे केस की सुनवाई 31 अगस्त,01 सितंबर,02,सितंबर,03 सितंबर व 04 सितंबर को की जाएगी। जमानत व प्रकीर्ण वाद प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई न्यायालय खुलने पर नियमानुसार किया जाएगा |