बस्ती
जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 695 है जिसमें से 429 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैंं और 21 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुल ऐक्टिव केस 245 हैं। जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 22801 सेंपल भेजे जा चुके हैं जिनमें 22053 की रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है और 748 रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। जिले में कुल 94 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं जिसमें सदर तहसील बस्ती में 40, हर्रैया में 41, भानपुर में 11 और रूधौली में 2 हैं।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नागरिकों से अपील किया है कि स्थितियां पूरी तरह से नियंत्रण में है। नागरिकगण कोरोना संक्रमण से सुरक्षा एवं बचाव के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करें साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखें।