बस्ती
रोटरी क्लब बस्ती मिटाउन के तत्वाधान में वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर आज बस्ती जनपद के वरिष्ठ डॉक्टर कैप्टन मिश्रा और डॉक्टर कैप्टन पी एन मिश्रा वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के के तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब बस्ती मिडडाउन के अध्यक्ष डॉ डीके गुप्ता, सचिव अरुण कुमार, डॉ अश्वनी कुमार सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह व विवेक वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
आज रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के तत्वाधान में वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर एवं कोरोना हेल्पडेस्क भारतीय जीवन बीमा निगम परिसर में आयोजित किया गया इस स्थल का चयन करने के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए डॉ दिलीप कुमार गुप्ता अध्यक्ष रोटरी क्लब बस्ती ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम जीवन के साथ और जीवन के बाद भी जैसे सूत्र पर कार्य करता है उनका और उनके साथ कर्मियों का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता में है साथ ही कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विभिन्न कार्यालयों में जहां पर लोगों का आना-जाना बहुतायत होता है प्रत्येक हफ्ते आयोजित किया जाएगा। इस स्वास्थ्य शिविर में कोरोना जागरूकता के अतिरिक्त ब्लड प्रेशर शुगर शरीर का तापमान ,ऊंचाई, वजन ,पल्स रेट व कोरोना संक्रमण को देखते हुए फेफड़ों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेशन देखा गया और डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा उचित निदान किया गया और सलाह दी गई इस अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आए बहुत से लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव है और हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे को जागरूक करेंऔर किसी भी रोग को नजरअंदाज ना करें।