बस्ती. पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में दिनांक-07.07.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री रविन्द्र कुमार सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर श्री गिरीश कुमार सिंह ,क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शिव प्रताप सिंह द्वारा कोविड-19, शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त किया गया तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा की भावना का एहसास दिलाया गया । पैदल गश्त के दौरान चौराहो, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली आदि जगहो पर संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो/वस्तुओ की चेकिंग की गई तथा कोरोना वायरस से बचाव व मॉस्क , सेनेटाइजर के प्रयोग हेतु लोगों को जागरूक किया गया ।
कोरोना वायरस से बचाव व मॉस्क , सेनेटाइजर के प्रयोग हेतु लोगों को जागरूक किया गया
July 07, 2020
Tags