बस्ती
संचारी दस्तक अभियान- के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में संचारी रोज पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में नालियों एवं सिल्ट की सफाई एंटी लारवा का छिड़काव फागिंग तथा झाड़ियों की कटाई कराया जाना में है। संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के 12 ग्राम पंचायतों में एक साथ रोस्टर के अनुसार साफ सफाई का कार्य एवं सैनिटाइजेशन झाड़ियों की कटाई सिल्ट का निस्तारण तथा एंटी लारवा का छिड़काव ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव की निगरानी में एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है।
विकास खंड बहादुर पुर के ग्राम पंचायत सचिव का जनपद वार रूम व विकास खणड वार रूम से सफाई अभियान का जायजा लिया गया जिसमें ग्राम 4 पंचायत सचिवों का सचिव श्री मो आलम,श्री अविनाश कुमार,श्री प्रदीप एव श्री अजय सिंह द्वारा काल नहीं उठाया गया और न ही विकास खणड वार रूम को काल बैक किया गया, जिससे इनके द्वारा सफाई अभियान के निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में माह जुलाई का वेतन रोकने का आदेश किया गया तथा कारण बताओ नोटिस भी निर्गत की गई कि क्यों ना आपके विरुद्ध शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया जाए।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने सभी सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जेई/एईएस ग्राम पंचायतों में निरंतर अगले 1 सप्ताह तक सफाई कार्य जारी रहेगा तथा मुख्य रूप से झाड़ियों की सफाई नालियों में सिल्ट की सफाई तथा एंटी लारवा का छिड़काव एवं शाम को फागिंग कराई जाना अनिवार्य है तथा गांव में कूड़े इत्यादि के निस्तारण तथा शिल्ट के निस्तारण की व्यवस्था ग्राम प्रधान/सचिव गांव पंचायत द्वारा किया जाना है। पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर एवं सफाई की सामग्री तथा ठेलिया झाड़ू एवं एंटी लारवा छिड़काव हेतु टेमीफास तथा मैलाथियान टेक्निकल व काला तेल का प्रयोग ग्राम पंचायतों में अधिकांश किया जाए जिससे कि संक्रमण की संभावना कम रहे।