बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर 3120 द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल स्थित सीएमओ आफिस परिसर में अध्यक्ष किशन कुमार गोयल, उपाध्यक्ष डा वी के वर्मा के संयोजन में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसेन को कोरोना संकट काल में सेवा दे रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा हेतु 50 पी.पी.ई. किट प्रदान किया गया ।
कोविड 19 के तहत क्लब द्वारा पूर्व में भी विगत 11 मई को 100 पीपीई किट प्रदान किया गया था। इसी क्रम में 10 पीपीई किट पटेल एस एम एस हास्पिटल कोरोना 100 बेड अस्पताल गोटवा को उनके प्रबन्धक डॉ आलोक रंजन को प्रदान किया गया। पीपीई किट सौंपते समय रोटरी रोटेरियन लक्ष्मी कान्त पाण्डेय, मुनीरूदीन अहमद, अच्युत अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल विनय कुमार आदि शामिल रहे।