बस्ती । अपर मुख्य सचिव संजीव मित्तल ने राज्यपाल के आदेश पर आयुक्त गोरखपुर मण्डल से कराये गये शिकायतों की जांच के आधार पर सहायक निबन्धक फर्म सोसायटी एवं चिट्स गोरखपुर सुनील कुमार श्रीवास्तव को निलम्बित कर दिया है।
यहां प्रेस को यह जानकारी देते हुये दामोदर हायर सेकेन्ड्री स्कूल बढनी बस्ती के प्रबन्धक जगदम्बा प्रसाद मिश्र एवं भारत सिंह कृषि विद्यालय भारत नगर हर्रैया के प्रबन्धक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सहायक निबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा लगातार मनमानी कर आर्थिक दोहन, कूट रचना कर प्रताडित करने का लगातार प्रयास करने के साथ ही सत्य को प्रभावित किया जा रहा था। उनके विरूद्ध जांच हेतु शासन को लिखित शिकायत किया गया था। जांच में आरोप सही पाये गये जिसके आधार पर उन्हें निलम्बित कर दिया गया।