बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा संचालित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस लाइन बस्ती में बिछड़े परिवार को मिलाया गया | आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से आवेदिका श्रीमती संगम सिंह पत्नी चन्द्रशेखर ग्राम ददरी थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर के मध्य आपसी मतभेद के कारण परिवार टूटने के कगार पर था, परन्तु परिवार परामर्श के सदस्यो के सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार को मिलाया गया | परिवार को हंसी-खुशी परिवार परामर्श द्वारा विदा किया गया ।
परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यः-
1. क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह ।
2. उ0नि0 संजू यादव महिला थाना
3. म0हे0का0 जयश्री यादव परिवार परामर्श केन्द्र ।
4. म0का0 कायनात बानो परिवार परामर्श केन्द्र ।
5. म0का0 संध्या मिश्रा महिला थाना जनपद बस्ती ।
6. काउंसलर श्रीमती सुनील रानी श्रीवास्तव सदस्य परिवार परामर्श केन्द्र ।