बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में दिनांक-14.07.2020 को क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह द्वारा अपने सर्किल में तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा की भावना का एहसास दिलाया गया । पैदल गश्त के दौरान चौराहो, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली आदि जगहो पर तथा कोरोना वायरस से बचाव व मॉस्क , सेनेटाइजर के प्रयोग हेतु लोगों को जागरूक किया गया ।