बस्ती। बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बादशाही अखाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने किया। कहा कि कोरोना संकट काल में किसी मरीज की खून के अभाव में जान न जाये इसलिए रक्तदान शिविर आवश्यक है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ए. के. गुप्ता, डिप्टी सीएमओ पीके वर्मा की उपस्थिति में 14 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालांें में आनन्द मोहन मिश्रा राजेंद्र सिंह अमित सिंह, कुलदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह आनन्द पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, अतीत प्रकाश पाण्डेय, शशांक राजगढ़िया, सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी, आदित्य गुप्ता, रश्मि सिंह, शशांक कुमार सोनी, अजय कुमार विश्नोई, शामिल रहे।
शिविर में मोदी मिशन अगेन पीएम की अध्यक्ष हरशरण कौर, रोटरी क्लब मिटाउन के पूर्व अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अजय विश्नोई, काजी फरजान, अपूर्व शुक्ला ज्ञानेन्द्र पाण्डेय उर्फ जानू राजेश तिवारी कैलाश मोहन श्रीवास्तव मंटू श्रीवास्तव सरदार दीपेंद्र सिंह एडवोकेट आदि ने योगदान दिया।