अयोध्या में एक ऐसी भी मूर्ति जिसका विसर्जन होता है अनोखा
----------------------
राष्ट्र कौशल टाइम्स
रवि नारायण मिश्र
अयोध्या--*
रथ पर रखी मां की प्रतिमा को रस्सों से खींच कर भक्तगण ले जाते हैं विसर्जन स्थल
------------------
*अयोध्या--* अयोध्या जमुनिया बाग चौक में नवदुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का कई वर्षों से होता है अनोखा विसर्जन। मां दुर्गा की प्रतिमा को एक बड़े रथ पर रख कर सभी भक्तगण रथ को रस्सों से खींचकर ले जाते हैं विसर्जन स्थल। इस बीच भक्तों का माँ के प्रति जो भक्ति भाव दिखता है वह बहुत ही शोभनीय व मन को मोहने वाला होता है। नवदुर्गा पूजा समिति के सदस्य शिशिर दुबे ने बताया कि यह प्रतिमा शहर में लगी सभी प्रतिमाओं से ऊंची होती है। और हर वर्ष इसी तरीके से माँ की प्रतिमा का बहुत ही हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया जाता है। इसमें भक्तगण कई किलोमीटर रस्सों के सहारे मां की प्रतिमा को ले जाते हैं, मां के प्रति भक्तों का यही अनोखा श्रद्धा भाव इस प्रतिमा के विसर्जन को शहर में विशेष बनाता है।
