राष्ट्र कौशल टाइम्स
बस्ती
संवाददाता
लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है जब नीट 2026 के परिणामों में हमारे होनहार छात्रों ने अपनी मेधा, मेहनत और लगन से पूरे देश में विद्यालय का परचम लहराया है।
12वीं कक्षा की छात्रा स्मृति कमला पुरी ने शानदार 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 2400 ऑल इंडिया रैंक हासिल की। वहीं उत्कर्ष यादव ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ 9400वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। दोनों छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की अनुशासनप्रिय व्यवस्था, माता-पिता के अथक सहयोग तथा गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।
इस शुभ अवसर पर स्कूल मैनेजर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है, हमारे बच्चे और भी ऊंचाइयां छूएंगे।”
निदेशक श्री राहुल सिंह जी ने बच्चों को बधाई देते हुए संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “हमारी संस्था अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ‘सुमधुर फाउंडेशन टेस्ट सीरीज़’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और आने वाले समय में हम और भी प्रभावी बदलाव करेंगे ताकि हर बच्चा अपने सपनों को साकार कर सके।”
प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “यह सफलता अभिभावकों और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। जब घर और स्कूल दोनों मिलकर बच्चे का मार्गदर्शन करें, तो ऐसे शानदार परिणाम स्वाभाविक हैं।”
विद्यालय प्रबंधन सभी अभिभावकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।



