*राष्ट्र कौशल टाइम्स*
*सिद्धार्थनगर* | *संवाददाता*
*सिद्धार्थनगर।* थाना मिश्रौलिया क्षेत्र के ग्राम मिठौवा निवासी एक महिला को बहला-फुसलाकर उसकी जमीन का हिब्बानामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के बेटे ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
*रसीद अहमद पुत्र मकबूल अहमद* निवासी ग्राम साठ महेश्वर, थाना गोल्हौरा, जिला सिद्धार्थनगर ने तहरीर में बताया कि उनकी माता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उनकी माता अपने मामा के घर ग्राम मिठौवा, थाना मिश्रौलिया में रहती हैं।
आरोप है कि *साबिर अली पुत्र रज्जाक* निवासी ग्राम मिठौवा ने उनकी मां को बहला-फुसलाकर अपने नाम जमीन का हिब्बानामा करवा लिया। तहरीर में कहा गया है कि जब वह मुंबई में थे तब उन्हें इस बात की जानकारी मिली। गांव आकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद भी साबिर अली उनकी मां को लेकर चले गए हैं।
पीड़ित ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर *10.07.26* को दी गई है।