2020: सूर्य ग्रहण के बाद राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, इस सूर्य ग्रहण पर छह ग्रह हो रहे हैं वक्री
इस साल केह सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का मिथुन राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दिन कुल 9 ग्रहों में से 6 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे। यह स्थिति बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं मानी जा रही हैं। ज्योतिषियों के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है। ज्योतिषियों की मानें तो इससे प्राकृतिक आपदाओं समेत कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा सूर्य भगवान को समर्पित रविवार के दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण 21 जून को लगेगा, जो साल का सबसे बड़ा दिन होता है। सूतक काल 20 जून की रात 9:16 बजे से शुरू हो जाएगा। सूर्य ग्रहण का मध्य 12 बजकर 10 मिनट दोपहर पर होगा। ग्रहण काल सुबह 09:16 से दोपहर 3:04 तक रहेगा। सूतक काल में पूजा पाठ समेत कई कार्य नहीं किए जाते। खासकर गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना होता है। इस ग्रहण के कुप्रभावों से बचने के लिए लोगों को ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए और ग्रहण के बाद दान पुण्य करना चाहिए।
मेष राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर दान करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ भी दान कर सकते हैं। वृष राशि के लोगों को सफेद रंग की मिठाई का दान करना चाहिए।
तुला-राशि के लोगों को सफेद वस्त्र दान करने चाहिए।
मिथुन और कन्या राशि के लोग साबूत मूंग की दाल का दान उत्तम है।
कर्क - साबुत चना और मसूर की दाल दान करें।
सिंह - लाल मसूर गुड़ और गर्म कपड़ों का दान करें।
धनु और मीन पीले रंग का वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि के लोगों को सात प्रकार के अनाज को एक में मिलाकर दान करना चाहिए। इसके अलावा गुड़ भी दान कर सकते हैं।
मकर और कुंभ - उड़द की दाल और सरसों का तेल दान करें।
कुंभ राशि के जातक अपने शरीर के बराबर लाल कपड़ा दान करें
मीन राशि वाले सूर्य भगवान का जप करें ॐ घृणि सूर्याय नमः
रविवार को लगेगा चूड़ामणि सूर्य ग्रहण, कल बंद हो जाएंगे मंदिर
आषाढ़ कृष्ण अमावस्या 21 जून दिन रविवार को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण (चूड़ामणियोग) लगेगा जो भारत में भी दिखाई देगा। समय प्रात:10:27 बजे प्रारम्भ 12:12 बजे मध्य एवं दोपहर 01:58 बजे मोक्ष यानी ग्रहण की समाप्ति होगी।
इस ग्रहण का सूतक 12 घण्टे पूर्व अर्थात 20 जून शनिवार की रात्रि 10:27 से प्रारम्भ हो जायेगा। 21.6.2020 जून को प्रात: नहीं खुलेंगे मंदिर ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले 20 जून की रात 10:27 बजे से शुरु हो जाएगा। इस कारण मन्दिर 21 जून को प्रात: नहीं खुलेगा। उसी दिन शाम 4 बजे मन्दिर के पट खुलेंगे। 20 की रात 10 बजे मन्दिर के पट बन्द होंगे 21 को प्रात: बन्द रहेंगे मंदिर शाम को मंदिरों में दर्शन होंगे।