बस्ती
हर्रैया में बस स्टाप बनाने व टोल हटाने का किया मांग*
गुरुवार देर शाम बस्ती सर्किट हाउस में उ.प्र.के परिवहन निगम के निदेशक डा.राजशेखर से भेंट कर समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय (सुदामाजी)ने हर्रैया में एक स्थाई बस स्टाप बनाने की मांग करते हुए बताया कि फोरलेन बनने के पूर्व हर्रैया में बस स्टाप स्थापित था किन्तु फोरलेन बनने के बाद हर्रैया में जितनी चाय की दुकानें उतने स्टाप हो चुके हैं ऐसे में यात्रियों को बडी असुविधा होती है उन्होंने ने बस्ती जनपद में मानक विरूद्ध स्थापित चौकडी टोल को हटाने की मांग करते हुए कहा कि एक ही जनपद में दो टोल होने से जनता के साथ साथ परिवहन निगम का भी नुकसान हो रहा है इससे पूर्व श्री पाण्डेय ने परिवहन निदेशक को गणेश जी की प्रतिमा भेंट कर जिलाधिकारी रहते घाघरा किनारे ठोकर निर्माण व ड्रेजिंग कार्य कराये जाने के अपनी मांग पर गम्भीर पहल हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन ड्रेजिंग कार्य पूर्ण हुआ बस्ती कटान की समस्या से पूर्णतः सुरक्षित हो जायेगा उन्होंने बताया कि पूर्व में जिलाधिकारी रही माला श्रीवास्तव व वर्तमान जिलाधिकारी के गम्भीर प्रयास के चलते विकास खण्ड विक्रमजोत में भी ठोकर बांध निर्माण हो रहा है इस मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह, विवेक पाण्डेय,दुर्गेश श्रीवास्तव,व आलोक शुक्ल भी मौजूद रहे