बस्ती
पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा जनपद बस्ती का भ्रमण किया गया व पुलिस लाइन सभागार में वैश्विक महामारी कोविड -19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक,समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के समस्त SHO/SO के साथ कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम के सम्बन्ध में तथा आगामी त्यौहार बक़रीद एवं मासिक अपराध/कानून-व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी और अपराधों पर पूर्ण रोक लगाने एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।।*
*चोरी नकबजनी नही होनी चाहिए, नकबजन एवं चोरों को 160 crpc की नोटिस चस्पा एवं तामील करना, गुंडा एक्ट 110crpc की नोटिस को जिम्मेदारी से तामील करना, 107/116 crpc में सम्पूर्ण कार्यवाही एवं 116(3)के तहत पाबंद करना, अपहरण एवं गुमसुदगी में शीघ्र कार्यवाही एवं बरामद करने की कार्यवाही करना,महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना का शीघा्रति-शीघ्र निस्तारण कराना, वांछित अपराधियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराना, कुख्यात अपराधियों की गैगेंस्टर एक्ट के अन्तर्गत सम्पत्ति का कुर्क कराना, एफ.टी.सी. कोर्ट में लम्बित वादों की सुचारू रूप से नियमित पैरवी कराना ।।*